Breaking





Mar 28, 2024

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 02 अपराधियों को दबोचा



गोण्डा– बुधवार को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-93/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, बनाम 01. विनय कुमार उपाध्याय 02. रत्नेश कुमार उपाध्याय के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत नामजद आरोपी अभियुक्त 01. विनय कुमार उपाध्याय 02. रत्नेश कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु आमजन लोगो के साथ गाली गलौज मारपीट, जान से मारने की धमकी, हत्या आदि अपराध करते है। इस गैंग का लीडर विनय कुमार उपाध्याय है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. विनय कुमार उपाध्याय पुत्र स्व0 प्रेम किशोर उपाध्याय निवासी ग्राम मंगूरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।

02. रत्नेश कुमार उपाध्याय पुत्र स्व0 प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी ग्राम मंगूरा बाजार थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा ।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-93/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार गौतम

02. उ0नि0 संजीव चौहान

03. का0 रोहित मौर्या

अभियुक्त विनय कुमार उपाध्याय का अपराधिक इतिहास


01. मु0अ0स0-35/2020 धारा 302,307,34 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना उमरीबेगमगंज गोंडा। 

02. मु0अ0स0-101/2022 धारा-323/504/506/452/427 भावि थाना परसपुर गोण्डा ।

03. मु0अ0स0-42/2024 धारा 504/506 आईपीसी थाना उमरी बेगमगंज गोण्डा ।

04. एन0सी0आर-27/2022 धारा 323/504 आईपीसी उमरी बेगमगंज गोण्डा।

05. मु0अ0स0-286/2023 धारा 323/504/506/452 आईपीसी थाना उमरी बेगमगंज गोण्डा।

अभियुक्त रत्नेश कुमार उपाध्याय का अपराधिक इतिहास

01. मु0अ0स0. 35/2020 धारा 302,307,34 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना उमरीबेगमगंज गोंडा।

02. मु0अ0स0-101/2022 धारा-323/504/506/452/427 आईपीसी थाना परसपुर गोण्डा ।

03. मु0अ0स0- 42/2024 धारा 504/506 आईपीसी थाना उमरी बेगमगंज गोण्डा 

04. एन0सी0आर- 27/2022धारा 323/504 आईपीसी उमरी बेगमगंज गोण्डा।


    

No comments: