Breaking







Feb 12, 2024

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-36/2024, धारा 376, 504, 506 भादवि, 3/4 पाॅक्सो एक्ट, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम किशुन को छजवा जाने वाले रोड पर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 10.02.2024 को थाना मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना मोतीगंज में सूचना दी गयी कि प्रार्थिनी की नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर जा रही थी कि विपक्षी राम किशुन पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम मूसापुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुराचार किया है। वादिनी की तहरीर पर थाना मोतीगंज में मु0अ0सं0-36/2024, धारा 376, 504, 506 भादवि, 3/4 पाॅक्सो एक्ट, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 12.02.2024 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त राम किशुन को छजवा जाने वाले रोड पर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राम किशुन पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम मूसापुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-36/2024, धारा 376, 504, 506 भादवि, 3/4 पाॅक्सो एक्ट, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 त्रिपुरारी ओझा

02. का0 गगन चन्द्र यादव



No comments: