गोण्डा - स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली से तंग आकर पवन सिंह आज अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के उत्पीड़न से त्रस्त होकर वह आज कलेक्ट्रेट परिसर गोंडा में अनशन पर बैठे हैं। पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की आस में अनशन पीड़ित परिवार अनशन पर है। पवन ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व अधिकारियों को पूर्व सूचना देकर न्याय की लगाई थी गुहार और अब तक न्याय न मिलने पर विवश होकर अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में पत्रकार भी मौके पर पहुंचने लगे हैं।

No comments:
Post a Comment