करनैलगंज/गोण्डा - जिले की कर्नलगंज कोतवाली पुलिस से तंग आकर ग्राम सभा धौरहरा निवासी पीड़ित पवनदेव सिंह ने बीते एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी गोंडा,पुलिस अधीक्षक गोंडा,मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा, व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर एक हफ्ते के अन्दर अपने मामले के निस्तारण व पांच बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की थी और एक हफ्ते के अन्दर अपने मामले के निस्तारण न होने पर 22 दिसंबर 2023 को
डीएम गोंडा के कार्यालय के पास कलेक्ट्रेट परिसर में सपरिवार अनशन पर बैठने की सूचना दी थी। जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही ना होने से पूर्व सूचना के अनुसार 22 दिसंबर शुक्रवार को पीड़ित द्वारा परिवार सहित
डीएम गोंडा के कार्यालय के पास कलेक्ट्रेट परिसर में सपरिवार अनशन शुरू किया जायेगा।
मामला कर्नलगंज थाने के अंतरगत ग्राम सभा मुंडेरवा का है।जहां पर एक खेत के सीमांकन को लेकर काफी दिनो से बिबाद चल रहा था,पीड़ित पवनदेव सिंह की पैतृक ग्राम सभा मुंडेरवा है,जहां पर खेत का विवाद चल रहा था जिसमे विपक्षी द्वारा विवादित खेत से गन्ना 25 नवम्बर को काटने की सूचना पर पीड़ित ने अपने भाई को भेजकर गन्ना काटने के लिए मना करने के लिए भेजा तब विपक्षी ने मेरे भाई को उल्टा सीधा कहने लगे तब उनके द्वारा उसी दिन 25/11/2023को एक लिखित प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तब प्रार्थी घर पर बैठा रहा जब विपक्षी द्वारा 8/12/2023को गन्ना लद वाने के लिए ट्रेक्टर ट्राली लेकर खेत में आए तो पीड़ित द्वारा गन्ना लादने के लिए मना किया गया तो विपक्षी ने 9/12/2023 को थाना समाधान दिवस में पीड़ित के ऊपर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसको तुरंत अमल में लाकर कोतवाल कर्नलगंज ने पीड़ित के भाई को फोन से बुलाकर लाकप में बंद कर दिए तब पीड़ित पवनदेव सिंह ने खेत व चकमार्ग के सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी कर्नलगंज से आदेश करवाकर दिया तब पीड़ित के भाई को छोड़ा गया।12/12/2023 को हल्का लेखपाल सहित दो सिपाही खेत के सीमांकन करने के लिए प्रार्थी के खेत पर पहुंचे जहां पर प्रार्थी के खेत का नाप किया जिसमे प्रार्थी का खेत कम था,और जब विपक्षी के खेत के नापने की बारी आई तो उसने अपना खेत नही नापने दिया,और बिना किसी गलती के उस दिन भी प्रार्थी के भाई को गाड़ी पर बैठा लाया गया और जबरन सुलह नामा लिखवा लिया गया,जिसका प्रार्थी ने जब ट्यूटर के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जिसमे गोंडा पुलिस का ट्यूटर पर अगले दिन यानी 13/12/2023 को दोनो पक्षों को बुलाकर राजस्व टीम के साथ खेत के सीमांकन करवाकर प्रकरण को निस्तारण करवाने की बात कही गई थी।लेकिन इस बात को नजर अंदाज करते हुए कोतवाल द्वारा विपक्षी को गन्ना लदवा लेने के लिए कह दिया गया और जब विपक्षी ट्रेक्टर ट्राली लेकर खेत में गन्ना लादने के लिए पहुंचा तो प्रार्थी द्वारा 112 डायल करके पुलिस की मांग की तो जब डायल 112 वहां पहुंची तो उसने फोन करके पीड़ित पवनदेव सिंह से बात करते हुए बताया कि हमारे अधिकारी कोतवाल साहब है उन्होंने बताया है कि गन्ना लाद लेने दीजिए तब प्रार्थी द्वारा मना करने पर मेरे भाई कुलदीप सिंह व विपक्षी के तरफ से एक व्यक्ति को लाकर कोतवाली में बैठा लिया गया और यहां से हल्का दरोगा मिर्जा वाहिद बेग,हल्का सिपाही अरविंद राणा,के पी सिंह, धीरेंद्र प्रताप अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे और विपक्षी को गन्ना लादने के लिए बोले तब विपक्षी गन्ना लादने लगा यह सब देखकर पीड़ित का भतीजा अपनी मोबाइल लेकर इन सब का विडियो बनाने लगा तो पुलिस द्वारा उसकी मोबाइल छीन ली गई और वीडियो डिलीट करवाकर मोबाइल ले लिए और उसे भी गाडी में बैठा लिया जब गन्ना लादकर विपक्षी चले गए तब पुलिस पीड़ित के भतीजों को लेकर भी थाने चली आई।और देर शाम तक सब को थाने में बैठाए रखा।और प्रार्थी के भाई को शाम को 151 में जमानत दे दी।तब वहां की वीडियो लेकर प्रार्थी ने फिर ट्यूटर के माध्यम से जिलाधिकारी गोंडा व गोंडा पुलिस को अवगत कराया जिसकी जांच गोंडा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज को दी गई है।इसी से परेशान होकर पीड़ित पवनदेव सिंह ने बीते 15 दिसंबर 2023 को जिले के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से निष्पक्ष जांच करवाकर पुलिस व विपक्षी के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग की थी और एक हफ्ते के अन्दर अपने मामले के निस्तारण व पांच बिंदुओं पर कार्रवाई ना होने पर 22 दिसंबर 2023 को
डीएम गोंडा के कार्यालय के पास कलेक्ट्रेट परिसर में सपरिवार अनशन पर बैठने की सूचना दी थी। जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही ना होने से पूर्व सूचना के अनुसार 22 दिसंबर शुक्रवार को पीड़ित द्वारा परिवार सहित
डीएम गोंडा के कार्यालय के पास कलेक्ट्रेट परिसर में सपरिवार अनशन शुरू किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment