Breaking







Dec 5, 2023

राजा गंगवल का आकस्मिक निधन! शोक की लहर



बहराइच - राजा साहब गंगवल उदय प्रताप सिंह का अकास्मिक निधन हो गया,उनके स्वर्गवास की खबर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजा साहब के अचानक निधन की जानकारी होने पर उनके आवास पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। राजा साहब की अंतिम विदाई के मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह ने गंगवल बाजार पहुंचकर राजा साहब अंतिम दर्शन किया और पुण्यआत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा साहब के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि  राजा साहब का जाना एक युग का अंत है,जिसकी भारपाई असंभव है,उन्होंने कहा कि समाज के लिए सामाजिक ,राजनैतिक , शैक्षिक, जगत में अतुलनीय योगदान के लिए लोग उन्हें सदैव याद करेंगे।

No comments: