Dec 23, 2023

कर्नलगंज: तीसरी पीढ़ी की तनुष्का सिंह देंगी सेना में सेवाएं,बढ़ाया जिले का गौरव

 



करनैलगंज/गोण्डा -  स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत भंभुआ गांव निवासी कैप्टन देवेन्द्र बहादुर सिंह की पौत्री इंडियन एयर फोर्स में कमीशन पाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। लड़कियों के लिए मिशाल कायम करने वाली तनुष्का सिंह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं जो अब भारतीय सेना में सेवाएं प्रदान करेंगी । आपको बता दें कि तनुष्का के बाबा कैप्टन डी बी सिंह, पिता कर्नल ए पी सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। तनुष्का की कामयाबी पर लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments: