Dec 17, 2023

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा मे शराब बरामद

गोंडा–जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम इमलिया गुरुदयाल थाना कोतवाली सदर जनपद गोंडा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। और 400 किलो लहन नष्ट किया गया। मौके पर दो चढ़ी भट्टी नष्ट किया गया है। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल चार अभियोग पंजीकृत किया गया।

उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 400 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 04 अभियोग आबकारी अधिनियम व आईपीएस की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।


No comments: