आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम आटा चोप पुरवा निवासी मोनू सिंह पुत्र इंद्रकुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह आटा में निमंत्रण में शामिल होकर घर वापस जा रहा था कि तभी प्रायमरी स्कूल के समीप पहले से मौजूद विपक्षीगण गाली गलौज देते हुये लोहे की रॉड व ईंट पत्थर से मारने लगे।हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने पहुँचे पीड़ित के भाई सिद्धांत सिंह को भी मारा पीटा और जन से मारने की धमकी दिया।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मरजाद पुरवा निवासी अर्पित सिंह,अखिलेश सिंह,व अकोहरी निवासी ऋषव सिंह तथा रितेश सिंह के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है
No comments:
Post a Comment