Dec 21, 2023

नवागत एसपी ने थाना को.देहात का किया औचक निरीक्षण

 



          गोण्डा–आज दिनांक 21/12/2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल ने थाना को० देहात का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना परिसर, भोजनालय, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रिकार्डाें को अद्यतन करने व साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने के त्योहार, मासिक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।


इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अरुण कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक आदित्य गौतम व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



No comments: