गोण्डा - गोली लगने से घायल नील ठाकुर मामले में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गुरुवार को रात्रि करीब 11 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है । पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया । घायल व्यक्ति द्वारा अपना नाम अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर पुत्र स्व मदनलाल सिंह निवासी बिशून पुर बैरिया थानाक्षेत्र को. देहात ,उम्र 32 वर्ष बताया गया । मजरुब के चेहरे पे चोट के निशान हैं तथा कमर के ऊपर साइड में एक एंट्री वूंड है । घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया की पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है और गोली मारी गई है । मजरूब को बेहतर उपचार हेतु लखनऊ रेफर किया गया है , वर्तमान में उसका उपचार चंदन हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा है । डॉक्टर्स द्वारा किए गए X Ray में बुलेट की पुष्टि नहीं हो पाई , CT SCAN किया जा रहा है । अभी तहरीर अप्राप्त है । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

No comments:
Post a Comment