Oct 19, 2023

पुलिस ने छात्राओ को दी अहम जानकारी



उमरीबेगमगंज/गोण्डा-महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों(जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक,सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न, इत्यादि) तथा बाल श्रम उन्मूलन व बाल अपराध की रोकथाम हेतु शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति(शक्ति दीदी) अभियान 4.0 के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थानाअध्यक्ष संजीव वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा "कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदमपुर"में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ मीटिंग कर बच्चों को समय अनुसार स्कूल भेजने‌ पर उनके पढ़ाई के संबंध में जागरूक रहने हेतु अपील किया गया को तथा बाल अपराध व बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई तथा बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के संबंध में जागरूक किया गया साथ-साथ मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (वीमेन पॉवर लाइन-1090 , महिला हेल्पलाइन- 181, चाइल्ड लाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ,112 इत्यादि) के विषय में जानकारी दी गई

विशेष अभियान के तौर पर मिशन शक्ति खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें छात्राओं ने दौड़ व खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।मिशन शक्ति टीम के सदस्य- अभय प्रताप यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, महिला आरक्षी प्रियंका गौंड़ व महिला आरक्षी नीतू यादव

No comments: