Oct 19, 2023

युवक ने ट्रांसफार्मर से लिपटकर की खुदकुशी की कोशिश

 

गोण्डा - बैंक से लोन न मिलने पर एक युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश के बाद जिले में विद्युत कनेक्शन काटे जाने से आहत होकर एक युवक द्वारा ट्रांसफार्मर पकड़कर खुदकुशी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दुर्घटना के बाद प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकत्सालय रेफर कर दिया गया। घटना जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र की है,जहां विद्युत कनेक्शन काटे जाने से आहत होकर एक युवक ने बीती रात्रि इटियाथोक कस्बे में ट्रांसफार्मर से लिपटकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

No comments: