Oct 19, 2023

लोन न मिलने से क्षुब्ध आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने तोड़ा दम,मचा कोहराम

गोण्डा - बैंक से लोन न मिलने से आहत होकर खुद को आग लगाने वाले युवक दिव्यराज ने लखनऊ मेडिकल कालेज में दम तोड दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। जिले के इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत सरहरा गांव निवासी दिव्यराज पाण्डेय आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे गोण्डा से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया जहां गुरुवार को जिन्दगी मौत से जूझते हुए दिव्यराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं उसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

No comments: