Oct 19, 2023

कैसरगंज: अपराजिता सामाजिक समिति के आमंत्रण पर कोतवाली कैसरगंज के भखरौली कन पुरवा में महिला शक्ति का हुआ आवाहन



अपराजिता सामाजिक समिति के आमंत्रण पर नवरात्रि के शुभ अवसर पर थाना कैसरगंज के भखरौली कनपुरवा में दुर्गा मां के पंडाल में पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्रीय अधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ महिला शक्ति का आवाहन।


कोतवाली कैसरगंज के अंतर्गत भखरौली कनपुरवा गांव में माँ दुर्गा के पंडाल में अपराजिता सामाजिक समिति के आमंत्रण पर एडिशनल एसपी व नोडल अधिकारी कमलेश सिंह कोतवाल राजनाथ सिंह ने महिला शक्ति का किया आवाहन।


शारदीय नवरात्रि के अवसर पर चल रहे मिशन वष फेज 4 शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं वा बालिकाओं को जगह जगह कैंप लगा कर जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में भखरौली कनपुरवा डीहा में कैसरगंज थाने से कोतवाल राजनाथ सिंह व कैसरगंज की। पुलिस टीम जिसमें  प्रकाश पांडेय, रविंद्र यादव, प्रेमचंद, शक्ति देवी शैल कुमारी,महिला आरक्षी रेनू पाठक, शशि प्रभा, दीपिका, कांस्टेबल योगेंद्र, सुशील,विकास,विवेक, गिरिजा शंकर, संदीप पटेल, नारी संघ महिलाएं इंद्रावती, सुशीला, विद्यावती, सीमा वा अपराजिता की समस्त टीम संस्था प्रमुख किरण बैस , प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर अर्पिता सिंह, CLW नमन, सोनी, जितेंद्र मौजूद रहें। पंडाल अध्यक्ष पवन सिंह विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ,अखिलेश वर्मा, व ग्राम प्रधान राम नरेश ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया।

कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने बताया मिशन शक्ति वा सरकार द्वारा चल रही सभी योजनाओं को बारे में विस्तार से बताया।  कमलेश कुमार सिंह ने कम उम्र में लड़कियों के भाग जाने पर बात की उन्होंने बताया कि वो किसी लड़के की झांसे में आकर ऐसा कदम न उठाए जिससे उनकी जिंदगी बरबाद हो जाए। संस्था प्रमुख  किरण बैस ने महिलाओं वा किशोरियों को जागरूक होकर अपने अधिकारों को जानने वा उस तक पहुंच बनाने की बात रखी। कोतवाल राजनाथ सिंह  ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को जड़ से खत्म करने का वादा किया।परियोजना समन्यवक अर्पिता सिंह ने महिलाओं को जोश के साथ गीत वा नारे लगवाकर प्रोग्राम में जान डाली। क्षेत्राधिकारी ने नारी संघ महिलाओं वा किशोरियों से उनकी व्यक्तिगत परेशानी के बारे में पूछकर शक्ति दीदी का नंबर उपलब्ध करवाया।

कैसरगंज थाने की पूरी टीम ने अपराजिता को ऐसा जागरूक कार्यक्रम करवाने हेतु धन्यवाद दिया वा ऐसे कार्यक्रम आगे करवाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अपराजिता को हर कदम पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

No comments: