Oct 20, 2023

मनोनयन: अखिल विश्व हिंदू एकता मंच, के प्रदेश महामंत्री बने राजीव तिवारी, बलदेव प्रसाद पांडेय प्रदेश प्रचारक मंत्री हुए मनोनीत

 मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर दी जानकारी

बहराइच, अखिल विश्व हिंदू एकता मंच उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के उपरांत जिले से राजीव कुमार तिवारी निवासी ग्रीन सिटी, जनपद- गोंडा को अखिल विश्व हिंदू एकता मंच के प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक, बलदेव प्रसाद पांडेय निवासी झाला पयागपुर, जनपद बहराइच को प्रदेश प्रचारक मंत्री पद के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गयी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहाकि, संगठन को पूर्ण आशा है कि, दोनो अनुभवी नव दायित्वधारी पदाधिकारियों द्वारा अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच को मजबूती प्रदान करते हुए अखिल विश्व हिंदू एकता मंच की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए प्रदेश में सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जागृत करते हुए उन्हें समृद्धशाली बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।राजीव तिवारी को प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व मिलने एवं बलदेव प्रसाद पांडेय को प्रदेश प्रचारक मंत्री पद का अति महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप सिसोदिया, प्रदेश सह संगठन मंत्री सत्यम त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश शुक्ल, प्रदेश मंत्री राजेश रंजन सोनी,जिलाध्यक्ष, बहराइच सुरेश चंद्र दूबे,जिला अध्यक्ष श्रावस्ती जीतेंद्र द्विवेदी सहित सभी प्रदेश व जनपद के पदाधिकारी ने अति हर्ष व्यक्त किया।

No comments: