Aug 7, 2023

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहंगपुर निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बुधवार की शाम तकरीबन पाँच बजे अपने घर से बाहर खेत मे शौच के लिये गयी थी। तभी विपक्षी ने बुरी नियत से हाथ पकड़कर खींचने लगा।पुत्री के हल्ला मचाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। 
      इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसी के गांव निवासी नरायन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य विधिक धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

No comments: