सुतली बम फेंककर जानलेवा हमला करने की घटना का सफल अनावरण, 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल गिरफ्तार-
दिनांक 12.08.2023 को वादी आशुतोष शुक्ला पुत्र सुधाकर शुक्ला निवासी ग्राम पौड़ीबरा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0नगर पर लिखित सूचना दिया कि आज समय लगभग 13.00 बजे अपने साथी विष्णुदेव तिवारी (दोनो पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है) के साथ एससीपीएम हॉस्पिटल से वापस आ रहे थे कि गली के बाहर गाड़ी टकराने को लेकर कुछ लड़को से कहासुनी हो गई थी जिसमें स्थानीय लोगो ने बीच बचाव करवाया उसके बाद हम लोग डा0 रजिया मुश्फीक से मिलकर आर0एन0 पाण्डेय हाॅस्पिटल की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में जाते समय सकसेरिया स्कूल के पास घात लगाकर बैठे उपरोक्त लड़को द्वारा पिस्टल लहराते हुए मारपीट की व सुतली बम फेंक कर जानलेवा हमला कर दिया जिसमे हम लोग बाल-बाल बचे है। सूचना पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 17.08.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर प्रकाश में आये 01 नफर बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. आकिब अली, 02. रजत पाण्डेय, 03. ताहिर को आई0टी0आई0 चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. आकिब अली सिद्दकी पुत्र हासिम अली सिद्दकी नि0 पटेलनगर निकट कच्चे बाबा आश्रम थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. रजत पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय नि0 पटेल नगर माॅडल शाप के पीछे थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. ताहिर पुत्र वसी नि0 पटेल नगर घोसियाना थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-700/23, धारा 147,286,323,504,506,307 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
आपराधिक इतिहास रजत पाण्डेय-
01. मु0अ0सं0-155/22, धारा 323,427,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
आपराधिक इतिहास आकिब अली-
01. मु0अ0सं0-829/22, धारा 323,342,363,376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद पल्सर मोटर साईकिल यू0पी0 43 ए0डी0 8892
02. 01 अदद हीरो एचएफ डीलक्स यू0पी0 43 बी0ए0 0493
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अभिषेक मिश्रा मय टीम।
02. उ0नि0 नागेश्वरनाथ पटेल मय टीम।
No comments:
Post a Comment