गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 08.08.2023 को थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रंगदारी मांगने के आरोपी अभियुक्त रवि कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी कृष्ण गोपाल शुक्ल पुत्र विश्वनाथ शुक्ल नि0 सरजू शुक्ल पुरवा मौजा बनकसिया शिवरतन सिंह थाना मनकापुर जनपद गोण्डा के लड़के की सलामती हेतु 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रवि कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 रामशंकर शुक्ला नि0 ग्राम सरजू शुक्लपुरवा मौजा बनकसिया शिवरतन सिंह थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-438/23, धारा 386,506 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय टीम।

No comments:
Post a Comment