Aug 8, 2023

नाबालिक लड़की के किया दुष्कर्म,पुलिस ने दबोचा

 



गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा  अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त- रामधन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रामधन यादव पुत्र सनेही यादव नि0 ग्राम मिरदहनपुरवा मौजा सेमरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-54/23, धारा 363,366,376(2)एन, भादवि व 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।     

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 केदार राम मय टीम।

No comments: