Aug 7, 2023

नाबालिक बालिका को ले जाकर रेप करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

       उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त- बब्बन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. बब्बन तिवारी पुत्र महेश कुमार तिवारी नि0 ग्राम रूपीपुर महापुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-293/23, धारा 363,366,376(2) भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 दुर्गेश कुमार मय टीम।

No comments: