Aug 18, 2023

जानेलवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

दिनांक 12/13.08.2023 की रात्रि शुभम पुत्र चंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम अचलपुर थाना वजीरगंज अपनी दुकान जो राष्ट्रीय राजमार्ग गोंडा-अयोध्या मार्ग पर स्थित है में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गर्दन पर चाकू से वार कर दिया था। जिनको तत्काल सीएचसी वजीरगंज लाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद गोंडा जिला अस्पताल रवाना किया गया था। सूचना पर थाना वजीरगंज में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस शिक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थाना प्रभारी वजीरगंज को दिए गए थे।
           उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 18.08.2023 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर प्रकाश में आए आरोपी अभियुक्त दीपक सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
 01. दीपक सिंह पुत्र महादेव सिंह निवासी ग्राम अचलपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज चाकू।

पंजीकृत अभियोग-
 01. मु0अ0स0 389/23 धारा 307 भादवि थाना वजीरगंज गोंडा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
 उ0नि0 अनिरुद्ध यादव मय टीम।

No comments: