Aug 11, 2023

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गये हैं।
  उक्त निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुए थाना परसपुर उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त ग्राम नौरंगावाद रामलोक थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी निवासी रामगोपाल यादव उर्फ दान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में मु0अ0सं0-10/21, धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

No comments: