Aug 9, 2023

मेरी माटी मेरा देश मे कम्पोजिट विद्यालय के बच्चो ने लिया पंच प्रण शपथ

मेरी माटी मेरा देश मे कम्पोजिट विद्यालय के बच्चो ने लिया पंच प्रण शपथ

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पुरैना में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत "मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े ही उल्लासपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अमृत कलश पात्र को अपने हाथों में ली हुई मिट्टी के साथ "पंच-प्रण" शपथ लेकर संतृप्त कर दिया।
 इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानअध्यापक तिलकराम वर्मा, महेश चंद्र त्रिपाठी,राजीव कुमार दूबे, बृजनंदन आर्य तथा कन्हैया बख़्स सिंह सहित समस्त रसोइयां एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments: