Aug 10, 2023

गोण्डा: होमगार्ड के बेटे की हत्याकाण्ड का खुलासा

 


गोण्डा - बीते 08.06.2023 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बराराय के निवासी राधेश्याम यादव पुत्र स्व0 सुकई ने सूचना दी कि मेरे पुत्र जयराम यादव को बीती रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेल्ट व रुमाल से गला कसकर हत्या कर दी है, इस सूचना पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु उक्त अभियोग का स्थानान्तरण अपराध शाखा करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश अपराध शाखा को दिये गये थे ।

  उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपराध शाखा निरीक्षक अतीउल्लाह द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त शिवप्रसाद तिवारी उर्फ ननकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि राधेश्याम यादव के परिजनों से जमीन का विवाद मा०न्यायालय गोण्डा में चल रहा है। इसी रंजिश के कारण मैने जयराम यादव को दिनांक 07.06.2023 की रात्रि में जब वह अपने गन्ने के खेत में जानवर भगाने गया था, तभी वहीं खेत में ही हत्या करके गाँव के पास स्थित शराब भट्टी के पीछे थोड़ी दूर पर एक पेड़ के नीचे शव को रख दिया था।  गिरफ्तार अभियुक्त कि विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. शिवप्रसाद तिवारी उर्फ ननकू पुत्र रामदेव तिवारी निवासी बराराय थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा। 


पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०-180/23 धारा 302 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. निरीक्षक अतीउल्लाह अपराध शाखा जनपद गोण्डा ।

02. उ०नि० संतोष कुमार पाण्डेय मय टीम थाना खरगूपुर मय टीम।

No comments: