Jul 25, 2023

गड्ढे के पानी में डूब कर बालक की हुई मौत बारिश के दौरान पानी में खेलते समय हुआ हादसा

 गड्ढे के पानी में डूब कर बालक की हुई मौत

बारिश के दौरान पानी में खेलते समय हुआ हादसा

, बहराइच, । जिले के कारीकोट नारायन टांडा गांव निवासी एक बालक घर के सामने गड्ढे में भरे पानी में खेल रहा था। उसी पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम कारीकोट के नारायन टांडा गांव निवासी एक ग्रामीण मैरिज हाल का निर्माण करवा रहा है। इसके लिए गड्ढा खुदा हुआ है। गड्ढे में पानी भरा है। मंगलवार दोपहर में रिमझिम बारिश के दौरान बालक खेलते हुए स्नान करने के लिए गड्ढे में चला गया। काफी देर तक परिवार के लोग जान नहीं पाए। गड्ढे के भरे पानी में डूब कर दो वर्षीय अतुल पुत्र लोचन की मौत हो गई। कुछ देर बाद बालक का शव पानी में तैरने लगा। इस पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो सभी रोने लगे। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी लेखपाल को दी। थाना अध्यक्ष सौरव कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की सूचना पर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है।

No comments: