आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत लोहंगपुर में नहर पर बनी पुलिया टूट गयी है वर्षो से टूटी पुलिया के न बन पाने से लोगो को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करते हुए घूम कर आना जाना पड़ता था । मोहर्रम त्योहार को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम वासियों के सहयोग से ताजिया को ले जाने के लिए नहर पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया के निर्माण किया गया था। जोकि नहर में पानी आ जाने व तेज बहाव के कारण नवनिर्मित पुलिया पुनः टूटकर क्षतिग्रस्त हो गयी।जिसके कारण सहजौरा गाँव मे रखी गई ताजिया निकाल कर लें जाने की विकराल समस्या बन गयी है। तजियदारो का कहना है कि सदियों से मोहर्रम में ताजिया इसी रास्ते से होकर कर्बला जाती है।रास्ता बदलने पर दिक्कतें भी आ सकती है। इस जानकारी को मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार मिश्रा के सहयोग से कुछ ग्रामीणों ने पुनः लकड़ी का पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि शाम तक हर हाल में अस्थायी पुलिया के निर्माण करवा कर निर्विघ्न ताजिया निकलवाया जायेगा।
No comments:
Post a Comment