मक्का मदीना की अद्भुत झांकी के साथ निकला सातवीं का जुलूस
आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मौहर्रम त्यौहार का लेकर काफी धूम रही है।
बताते चलें कि नगर पंचायत परसपुर में मुहर्रम की सातवीं का जुलूस पूरे जनपद से अलग ही निकाला जाता है।जिसे देखने के लिये दूर दराज से लोग आते है।डीजे व मुहरर्मी बाजा ढोल ताशा के साथ "नारे तदवीर अल्लाहु अकबर" के नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
सातवीं जुलूस में मक्का मदीना सहित अन्य कई दीनी झाकियां निकाली गई,इलेक्ट्रिकल गार्डेन तथा फव्वारों की शोभा तो देखने लायक थी। सातवीं का जुलूस अंजही मोहल्ला,शान नगर, मेन चौराहा होते हुए आटा व परसपुर की सरहद पर पहुंचकर समाप्त होता है।
No comments:
Post a Comment