Breaking






Jul 1, 2023

गोण्डा:पुलिस से अभद्रता के आरोप में प्रधान पुत्र गिरफ्तार

 

गोण्डा - बीते 28.06.2023 को एक आरक्षी द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ अभद्रता किया गया मना करने पर अपने आप को रानू सिंह सोनौली प्रधान का बेटा बताता हुआ गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए भाग गया है । उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को कड़े निर्देश दिए थे।

       उक्त निर्देशन के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी अभियुक्त रानू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त


रानू सिंह पुत्र राजू सिंह (पूर्व प्रधान सोनौली) थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 531/2023 धारा 189, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तारकर्ता टीम

उ0नि0 भानु प्रताप सिंह मय टीम

No comments: