Breaking












Jun 7, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-171/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी की लड़की को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रमोद पुत्र स्व0 विजय कुमार निवासी ग्राम रामपुर पुरे भोपई थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-171/23, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
थाना प्रभारी सुनील कुमार रावत मय टीम थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: