Breaking







May 29, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के परिजनों द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जितेन्द्र कुमार पुत्र सोमनाथ नि0 ग्राम गेंधरिया थाना विश्वेश्वरगंज जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 230/2023 धारा 363,366 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: