Breaking






May 25, 2023

कल होगा नगर पंचायत कैसरगंज व जरवल के अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह

 कल होगा नगर पंचायत कैसरगंज व जरवल के अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह

कैसरगंज/जरवल    कैसरगंज एवं जरवल के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों का 26 मई 2023 को होना निश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल ने बताया कि कैसरगंज नगर पंचायत क्षेत्र का शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 11 बजे नवीन तहसील मुख्यालय के पीछे के मैदान परिसर  व  नगर पंचायत जरवल का शपथ ग्रहण अपराह्न 2 बजे फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में  किया जाएगा। उन्होंने बताया शासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम की तारीख निर्धारित होते ही व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। इस बार प्रशासन की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव को सौंपी गई है।उन्हीं के निर्देशानुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों एवं पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

No comments: