Breaking





May 15, 2023

आईजी दीपक रतन की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर।

उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपक रतन की दिल्ली में ह्रदयाघात से मौत हो गई है। दीपक रतन के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वह 1997 बैच के IPS अधिकारी थे।

उनकी पत्नी आईएएस कामिनी रतन चौहान हैं। दीपक रतन मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी थे। वह उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक कई जिलों में बतौर एसपी कमान संभाल चुके थे। अलीगढ़ रेंज में आईजी के पद पर नियुक्ति के बाद वह CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।

No comments: