Breaking





May 21, 2023

दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों-01. मुस्लिम, 02. चांद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तो ने वादी मो0 शहीद अहमद नि0 ग्राम कोटिया मदारा थाना कौड़िया की बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। जिससे पीड़िता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मुस्लिम पुत्र चांद अली नि0 सेहरियाकला थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. चांद अली पुत्र बेचू नि0 सेहरियाकला थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 172/2023 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अश्वनी कुमार दूबे मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: