Apr 20, 2023

करनैलगंज : बस स्टॉप पर गैस सिलेंडर से लगी आग,भारी भीड़ मौके पर

 

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय के करनैलगंज - परसपुर मार्ग स्थित पी एस मेमोरियल स्कूल के पास गुरुवार शाम को लल्ला कुरैशी पुत्र गफूर के मकान में अचानक गैस सिलेंडर से आग लग गई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सघन बस्ती होने के नाते लोग भयभीत हो उठे। कुशल था कि आग के विकराल रूप धारण करने के पहले स्थानीय लोगो ने दौड़कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग के बढ़ने से किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।


No comments: