Apr 25, 2023

अकाली दल शिरोमणि के संरक्षक एवं पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक।

 पंजाब सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अकाली दल शिरोमणि के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की अवस्था में मंगलवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। उनके नेतृत्व में पंजाब में अकाली दल ने पांच बार सरकार बनाई 

विगत वर्ष जून 2022 में भी सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ समय उपचार के  बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई थी। उसके बाद सितंबर 2022 में फिर सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे। यह उनके राजनीतिक जीवन में पहली बार व्यक्तिगत हार का सामना करना पड़ा था। वयोवृद्ध प्रकाश सिंह बादल अपनी अधिक उम्र एवं अस्वस्थता के कारण वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, पंरतु अकाली दल शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके पुत्र सुखबीर बादल के निवेदन पर और पंजाब में अकाली दल की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में उतरे थे।

प्रकाश सिंह बादल ने अपनी राजनीतिक पारी साल 1947 में शुरू की थी। उन्होंने प्रथम बार सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस समय वे अविभाजित पंजाब वे सबसे कम उम्र के युवा सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

इसके अलावा वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने । वे 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वे सांसद भी चुने गए।  हालांकि 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वे सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने। उनके निधन अकाली दल शिरोमणि की पूर्व सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने उनको श्रद्धांजलि दी है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है ‌

No comments: