Apr 23, 2023

सोने चांदी से बना हुआ 14 लाख का खड़ाऊ रामलला के चरणों में होगा समर्पित

लखनऊ - अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला के चरणों में जल्द ही 14 लाख का खड़ाऊ समर्पित होने वाला है। ये खड़ाऊ 8 किलोग्राम चांदी और 1 किलो सोने से निर्मित है।जानकारी के मुताबिक इस खड़ाऊ की कीमत लगभग चौदह लाख बताई जा रही है। ये शुभ कार्य हैदराबाद के रहने वाले है श्रीनिवास शास्त्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शास्त्री करेंगे। आपको बता दें कि पिछले दो सालो से अयोध्या में खड़ाऊ निर्माण का काम शुरू है। श्रीनिवास के मुताबिक कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी मंदिरों में दर्शन करने के बाद ये दोनो दाम्पत्य खड़ाऊ को रामलला के मंदिर में समर्पित करेंगे।

No comments: