Breaking





Mar 11, 2023

बस्ती में पुरानी पेंशन बहाली को बनाई आंदोलन की रणनीति

बस्ती । में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के संघ भवन कार्यालय में हुई। 21 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्र-व्यापी आन्दोलन में भागीदारी को विचार किया गया। बैठक में 21 मार्च को साढ़े 11 बजे शिव हर्ष किसान पीजी कालेज के मैदान में राज्य कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचेंगे। यहां से विशाल रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।  

           आज शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि जान बूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी हो रही है। लंबे समय से पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग चली आ रही है। कहा कि कई राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। लेकिन यूपी सरकार पुरानी पेंशन को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं हो जाती कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।  

जिला मंत्री तौलू प्रसाद ,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष ई. राजेश श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संघ मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, ट्यूबेल टेक्निकल इम्प्लॉइज एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तोष राव, सिंचाई विभाग ड्रांइग स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष शीतल गुप्ता, महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सन्तोष सिंह, मातृ शिशु महिला कल्याण कर्मचारी संघ अध्यक्ष मालती पांडेय, ग्राम विकास मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष मुकेश सोनकर, सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामचरन आदि ने कहा कि कर्मचारी एकजुट रहे तो हमारी मांगे पूरी होंगी।


            रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

No comments: