Mar 22, 2023

शक्ति की उपासना पर्व पर बलरामपुर से निकाली गई रैली का गोंडा में हुआ स्वागत




 उ0प्र0 सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के चैत्र नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति को प्रभावी बनाये जाने हेतु महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जनपद बलरामपुर से निकाली गई जागरुकता रैली का जनपद गोण्डा में किया गया स्वागत


      उत्तर प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मिशन शक्ति को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु आज दिनांक 22.03.2023 चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम बलरामपुर से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई थी। जागरुकता रैली को *माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ* द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था।

 जागरुकता मिशन की रैली आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर जनपद बलरामपुर से शुरू होकर जनपद अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, उरई/जालौन, झांसी होते हुए ललितपुर में संपन्न होनी है। रैली का जनपद बलरामपुर- गोंडा बॉर्डर थाना खरगूपुर ,इटियाथोक,कोतवाली देहात ,वजीरगंज,नवाबगंज आदि जगहों में स्वागत किया गया तथा जनपद के थाना को0 नगर में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा महिला पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन कर यात्रा की शुभकामनाएं दी गई ।


यात्रा का प्रस्तावित मार्ग व कार्यक्रम

( उत्तर-दक्षिण मार्ग) रात्रि विश्राम व अग्रिम प्रस्थान स्थान / जनपद


22.03.2023 देवीपाटन मंदिर जनपद बलरामपुर

23.03.2023 अयोध्या

24.03.2023 लखनऊ

25.03.2023 कानपुर नगर

26.03.2023 हमीरपुर

27.03.2023 उरई / जालौन 

28.03.2023 झाँसी

29.03.2023 ललितपुर

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर ,इटियाथोक, वजीरगंज ,नवाबगंजप्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments: