Mar 6, 2023

होली पर सक्रिय हुई पुलिस,कच्ची शराब,यूरिया,नौसदर बरामद,एक महिला समेत तीन गिरफ्तार





 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन /अवैध अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त/अभियुक्ता 01. रामवृक्ष 02. रामविलास व 03.छिनका को उनके घर ग्राम मडुआडीह से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपियों में कुल 12.50 ली० अपमिश्रित अवैध शराब मय 500 किलोग्राम यूरिया व 300 ग्राम नौशाद बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0मनकापुर में आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्ता/अभियुक्त

01- रामवृक्ष पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम महुआडीह थाना को० मनकापुर जनपद गोंडा

02- श्रीमती झिनका पत्नी रामवृक्ष सोनकर निवासिनी ग्राम महुआडीह थाना को० मनकापुर जनपद गोंडा

03- रामविलास पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम महुआडीह थाना को० मनकापुर जनपद गोंडा


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-134/2023 धारा 60,60(2) आबकारी अधि० व 272 भा०द०वि० थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।


बरामदगी

01. प्लास्टिक की पिपियों में कुल 12.5 ली० अपमिश्रित अवैध शराब 

02. 500 किलो ग्राम यूरिया 

03. 300 ग्राम नौशादर बरामद।

04. शराब बनाने के उपकरण।


गिरफ्तार कर्ता

उ0नि0 संजीव चौहान मय टीम थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

No comments: