Breaking




Mar 17, 2023

करनैलगंज : राज्यपाल से गोल्ड मेडल लेकर बहू ने बढ़ाया ससुराल का मान

 




 करनैलगंज/गोण्डा - किसी ने एकदम सही ही कहा है कि 

"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।।"

 इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है नदी के कछार के एक ग्रामीण क्षेत्र में रहकर ग्रहणी की जिम्मेदारी निभाने वाली नेहा सिंह ने । 

एक ग्रहणी का दायित्व निभाते हुए अर्जित किया मेडल

हम बात कर रहे हैं स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्था निवासी डॉक्टर रवींद्र प्रताप सिंह (सरयू डिग्री कालेज में बीएड विभाग ) की धर्मपत्नी नेहा सिंह की जिन्होंने गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र हासिल कर ने केवल जिले का नाम रोशन किया है बल्कि ससुराल में एक बहु का दायित्व संभालते हुए अपने मायके और ससुराल का भी गौरव बढ़ाने का काम किया है। शनिवार को नेहा ने राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परास्नातक गृह विज्ञान परीक्षा में कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । यह सम्मान उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा दिया गया है उनकी इस कामयाबी पर उनके सगे संबंधियों ने बधाइयां दी है।


उनकी इस कामयाबी पर सरयू डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. राज बहादुर सिंह,डा.सुनील सिंह,डा.मार्शल स्टालिन,अशोक सिंह,डा. संजय सिंह, डा.ओपी सिंह, डा.विजय यादव,उमेश पाठक,डा.पुनीत सिंह, ममता मिश्रा,त्रिपुरारी दूबे राजमणि मिश्रा, अमरेश मौर्य,शिवकुमार मौर्य,हर्षित सिंह सूर्यवंशी,जावेद अहमद,दिलीप सिंह सहित मायके और ससुराल पक्ष के लोगो ने भी शुभकामनाएं दीं हैं।

No comments: