Mar 6, 2023

कोतवाल कर्नलगंज के खिलाफ लामबंद हुए भाजपाई,प्रभारी मंत्री सहित पुलिस अधिकारियों से शिकायत

करनैलगंज/गोण्डा -  क्षेत्र में बीते कई महीनों से हो रही लगातार अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा नगर मण्डल (करनैलगंज) द्वारा प्रभारी मंत्री सहित उच्चाधिकारियों अधिकारियों को सामूहिक पत्र भेजकर करनैलगंज कोतवाल के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़ दी है।कोतवाल की कार्यशैली से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, प्रमुख सचिव गृह,जिलाधिकारी,पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मण्डल,डीएम व पुलिस अधीक्षक गोण्डा को भेजे गए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है,पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में चोरी- राहजनी, डकैती यहां तक की हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। धमसड़ा की घटना में हुई  फायरिंग का जिक्र करते हुए लिख गया है कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्रीय जनता व व्यापारी वर्ग भयभीत है, स्थानीय पुलिस वारदातों को रोकने में असफल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनहित को देखते हुए करनैलगंज प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के स्थानांतरण की मांग की है। भेजे गए शिकायती पत्र पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशीष सोनी,उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा व भोले सिंह,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण खेतान, मण्डल मंत्री चंद्र कुमार शर्मा व आलोक वैश्य,बूथ अध्यक्ष राजू गुप्ता व अभिषेक गिरी,अनूप जायसवाल,एडवोकेट अखिलेश मिश्रा व संदीप तिवारी के हस्ताक्षर हैं।

No comments: