Breaking






Feb 1, 2023

हवस की आग बुझाने के लिए पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश

 

एटा - जिले के मिरहची थाना क्षेत्र का है जहां दो दिन पूर्व ग्राम नगला श्याम में खूबचंद्र पुत्र रामदास उम्र करीब 42 वर्ष की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को अंजाम दिया गया था।उक्त मामले में मृतक के भाई लटूरी सिंह द्वारा  अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

रहस्यमयी मर्डर की घटना का एटा पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी और उसके सहयोगी सहित मृतक की पत्नी को अरेस्ट कर लिया है साथ ही हत्या की घटना में प्रयोग हुये आला कत्ल को भी बरामद कर लिया है। उक्त मर्डर का सनसनी खेज खुलासा हुआ है। एटा के एस एस पी उदय शंकर सिंह द्वारा खुलासा करते हुए बताया कि मृतक पति खूबचंद का विवाह आठ वर्ष पहले अपनी उम्र से सत्रह वर्ष छोटी पत्नी से हुआ था।विवाह के समय से ही उम्र के अंतराल को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा  होता रहता रहा। पति की उम्र ज्यादा होने की वजह से  उसकी पत्नी संतुष्ट नहीं थी। पति खूबचंद्र ने चार वर्ष अपने ही गांव के निवासी श्याम सिंह की कृषि योग्य भूमि बटाई पर ली थी। इसी बीच मृतक खूबचंद की पत्नी की आंख श्याम सिंह के पुत्र अमन से नजदीकियां बढ़ गई थी। और एक दूसरे से प्रेम करने लगे। प्रेम अब परवान चढ़ने लगा था तथा आये दिन चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे थे।

करीब पांच माह पहले पति खूबचंद्र ने अपनी पत्नी को उसके आशिक अमन के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख लिया था। पत्नी की बेवफाई से खिन्न पति ने दोनो की जमकर मारपीट भी कर दी थी । मारपीट की घटना के बाद खूबचंद ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। कुछ समय बीतने के बाद पत्नी मायके से वापस लौट आई। पत्नी के वापस लौटने पर पति खूबचंद अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखने लगा । बहार आने जाने पर रोक लगाने लगा। प्रेम मिलन पर पाबंदी लगाना पति खूबचंद को भारी पड़ गया। इसी बीच खूबचंद की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलाकर हत्या करने की साजिश रच डाली।

मामले में एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि घटना के दिन खूबचंद मटर के खेत की रखवाली करने रोज की तरह गया था। उसके घर से निकलते ही मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी अमन और उसके साथी को फोन से सटीक जानकारी दे दी। आरोपी अमन अपने साथी अतुल के साथ पहले से ही खेत में घात लगा कर बैठ गये और उसकी पत्नी भी पीछे से पहुंच गई तभी मौका देखकर आरोपी प्रेमी ने खूबचंद के पेट तमंचा सटाकर गोली मार दी। और हत्या में प्रयुक्त तमंचा कुछ दूर खेत में फेंक दिया।मृतक की पत्नी ने अपने पति के जेब से मोबाइल निकाल कर छुपा दिया। हवस की आग नहीं बुझने पर पत्नी ने प्रेमी संग हत्या की साजिश रच डाली। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा कारतूस और खोखा बरामद कर लिया है।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 रिपोर्ट :नंदकुमार ,एटा

No comments: