Breaking












Jan 4, 2023

बिग ब्रेकिंग बिकरू कांड एनकाउंटर में मारे गए अमर दूबे की पत्नी खुशी दूबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, प्रदेश सरकार की दलीलें खारिज।

2 जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू में हुई दुस्साहसिक घटना में शामिल खुशी दूबे अब जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है बिकरू कांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को उच्चतम न्यायालय ने शर्तों के साथ जमानत दी है। खुशी को सप्ताह में 1 दिन थाने में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने जमानत का विरोध किया। सरकार की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता ने कहा कि खुशी के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है। जेल में रहने के दौरान दूसरे कैदियों के साथ काफी विवाद हुआ है। खुशी दुबे उसी गैंग का हिस्सा हैं। यदि जमानत दी गई तो फिर गैंग सक्रिय हो सकता है।

हालांकि, यूपी सरकार की इस दलील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि खुशी ट्रायल में सहयोग करेगी। बाकी जो शर्त है उसे सेशन कोर्ट देखेगी। खुशी दुबे को बिकरू कांड के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लगभग ढाई साल बाद जेल से बाहर आएगी।

No comments: