Breaking












Jan 22, 2023

कर्नलगंज: मनोज दीक्षित फिर आए पुलिस की रडार पर,पेट्रोल पम्प लूट की घटना में सहयोगी संग अरेस्ट

करनैलगंज/ गोण्डा - कल शनिवार को हिंदुस्तान पेट्रोल पंप हुजूरपुर मोड़ से अभियुक्तगण द्वारा पेट्रोल डलाकर 3000/ पेट्रोल पम्प के कर्मचारीगण से लूटकर भागने की घटना में थाना कोतवाली करनैलगंज पर सकरौरा सुदई पुरवा निवासी कमलेश पुत्र रामदेव की तहरीर पर  मु0अ0सं0 34/23 धारा 392/411 आईपीसी पंजीकृत किया गया था । जिसमें संबंधित अभियुक्त गण 1.मनोज दीक्षित पुत्र सुरेशचंद्र दीक्षित उम्र 35 वर्ष नई0 कैथोली को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा तथा नरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 रवीन्द्रनाथ सिंह उम्र 27 वर्ष नई0 सब्जी मंडी कस्बा जरवल रोड जनपद बहराइच को रविवार की रात्रि में  मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित सम्पत्ति 3000 रु/ व लूट में प्रयुक्त गाड़ी बलेनो कार के साथ चौरी चौराहा के निकट गिरफ्तार किया गया । इसके पूर्व में भी मनोज दीक्षित  अपराधिक मुकदमें में जेल की हवा खा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मनोज दीक्षित जरवल थाने का हिस्ट्रीसीटर है और इसके विरुद्ध अन्य थानों में भी मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार कर्ता टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
2. उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर राय
3.उप निरीक्षक आशीष कुमार
4.हे0का0 एजाज अहमद 
5.का0 अरविंद राणा
6. का0 राहुल यादव तृतीय
7.म0का0 मंजू यादव

रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: