Breaking












Jan 9, 2023

कर्नलगंज: कोहरे में स्कार्पियो हुई बेकाबू,डिवाइडर तोड़ती चली गई कुछ दूर



करनैलगंज/गोण्डा -  घने कोहरे में तेज रफ्तार से जा रही एक स्कार्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना करनैलगंज - लखनऊ हाइवे स्थित सकरौरा चौराहे पर हुई जिसमें वाहन चालक चोटिल हो गया लेकिन अन्य सभी यात्री सुरक्षित बच गए। कुशल था कि इसी दौरान पुलिस गस्त पर निकली थी और  दुर्घटना देखकर पुलिस टीम ने घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजवाया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो मे पांच लोग सवार थे जो बलरामपुर से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना में ड्राइवर को हल्की चोट आई है अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।

No comments: