Breaking





Jan 11, 2023

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्त ने छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी करने का बहाना बनाकर दुष्कर्म किया था तथा शादी करने से मना कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सूरज कुमार पुत्र स्व0 राघवराम नि0 पौनी जप्ती थाना गौर जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-12/2023 धारा 376(2)एन,354,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोंडा
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 जयप्रकाश यादव मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: