Breaking












Jan 30, 2023

हैवान प्रेमी ने सात साल की मासूम की आंखों के सामने किया कत्ल, दोनों आंखें भी फोड़ दी, पुलिस तलाश में जुटी।

 प्रयागराज के माघ मेला परिक्षेत्र में एक वहशी युवक ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया, हमले में घायल महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति की मृत्यु के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी, वह लगभग एक सप्ताह पहले ही प्रयागराज आई थी। हत्यारे ने पहले महिला को डंडों से जी भर पीटा, फिर सिर और चेहरा कूचा। इसके बाद भी उसका वहशीपन खत्म नहीं हुआ तो आंखें भी फोड़ दीं।

 रविवार की देर रात उन दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था हो। इसके बाद आक्रोशित प्रेमी ने धारदार हथियार से सिर और चेहरे को कूचा । इसके बाद आंख भी फोड़ दी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला की सात साल की मासूम बच्ची है। उसका कहना है कि मां के दोस्त ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला है। इस समय दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
  पैंतालीस वर्षीय सुनीता वर्मा  मूल रूप से रीवा मध्य प्रदेश के मऊगंज के दुगना कुर्मियान गांव निवासी थी। उनके पति अच्छेलाल वर्मा की मौत दो वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी दामिनी (7) की है। वही अपनी मां के साथ रह रही थी। बाकी तीन बच्चे अपने पैतृक निवास पर रहते थे 
लगभग 10 दिन पूर्व सुनीता अपनी सबसे छोटी पुत्री के साथ संगमनगरी आईं। यहां पर दारागंज कोतवाली क्षेत्र के परेड माघ मेला क्षेत्र में रह रही थीं। उनके साथ कौशांबी जिले के करारी कस्बे का रहने वाला मनीष यादव भी रहता था। प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों लिव-इन में रह रहे थे। वे दोनों यहां पर रोजगार कर जीवन यापन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार रविवार की मध्य रात्रि मनीष शराब पीकर आया और सुनीता से झगड़ने लगा। दोनों के बीच का विवाद बढ़ गया। इसके बाद तमतमाए मनीष ने सुनीता वर्मा को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उस समय बेटी दामिनी सो रही थी। मां की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो वह भी डर की वजह से रोने लग गई ।
दामिनी अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन मनीष ने उसे झिटक दिया। मनीष ने सुनीता को डंडे से पहले पीटा, फिर उसी डंडे से सिर और चेहरा कूच डाला। इसके बाद बेरहमी से उसकी आंखें फोड़ दी। इससे मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई। सुनीता के मर जाने के बाद मनीष वहां से भाग निकला।

परेड माघ मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस वालों को पता चला तो वह लोग मौके पर पहुंच गए। दारागंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

No comments: