Jan 30, 2023

कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी मुर्तजा पहुंचा कोर्ट, थोड़ी देर सजा सुनायेगी विशेष न्यायालय।

4 अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर पर हमला हुआ। अब 10 महीने बाद आज निर्णय आएगा। आतंकी मुर्तजा को लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग और आतंकवाद विरोधी की अदालत में लाया गया। थोड़ी देर में कोर्ट सजा सुनाएगी। बता दें कि गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC जवानों पर अहमद मुर्तजा अब्बासी ने बांका से हमला किया था। उनके हथियार छीनने की कोशिश की थी।

कोर्ट ने उसे गोरखनाथ मंदिर हमले का दोषी करार दिया है। अप्रैल 2022 में मामले की रिपोर्ट विनय कुमार मिश्रा ने गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में दर्ज कराई थी। लखनऊ में NIA/ATS की अदालत के विशेष जज विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने सजा पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है।

No comments: