Breaking





Jan 8, 2023

गीजर चलाते समय शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

बस्ती। के पुरानी बस्‍ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला घर के अंदर ही फंस गई। घर की बुजुर्ग महिला के घरके अंदर फंसे रहने की सूचना परिवार वालों ने पुरानी बस्‍ती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। कड़ी मशक्‍कत के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने महिला को बाहर निकाला, फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।    

         शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग
जानकारी के अनुसार पुरानी बस्‍ती क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी विमला देवी (70) पत्‍नी स्‍व. विश्‍वनाथ प्रसाद बाथरूम में नहा रही थी। हांडकंपाती ठंड के चलते नहाने के लिए बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए गीजर चलाया गया था। अचानक गीजर चालू करते समय शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। परिवार के अन्‍य सदस्‍य तो आग लगने के बाद किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विमला देवी वहीं फंसी रह गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।   

पुलिस ने बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला
पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्‍कत के बाद बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण धुआं निकलता देख आस पास के लोग भी दहशत में रहे। आग बुझने और महिला के सुरक्षित बाहर निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। आग में फंसी बुजुर्ग महिला की बदहवास स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया।  


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट। 

No comments: