Breaking






Jan 10, 2023

गाजियाबाद में पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना।

दिल्ली में धर्मपाल यादव उम्र 25 वर्ष मूल रूप से जिला कासगंज में अमापुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला बांस के रहने वाले थे। वो परिवार के साथ गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में रहता था। धर्मपाल यहां ऑटो चलाता था। बहनोई अरविंद यादव के अनुसार, रविवार रात 10 बजे धर्मपाल ऑटो से घर लौट रहा था। रास्ते में एक साइकिल से टक्कर हो गई। इसके बाद कनावनी चौकी की पुलिस धर्मपाल को ले गई। उसको खूब पीटा। रात डेढ़ बजे पुलिस ने धर्मपाल को बेहोशी की अवस्था में परिजनों के हवाले किया और उसके आधे घंटे के बाद ही मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस पिटाई से मौत हुई है। इसे लेकर सोमवार को दिनभर हंगामा भी मचा रहा।
उक्त घटना में लीपापोती करते हुए इंदिरापुरम थाना की पुलिस ने सोमवार रात कनावनी चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व दो सिपाहियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दीक्षा शर्मा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा हॉस्पिटल इमरजेंसी की CCTV देखी जा रही है, जिसके अंदर धर्मपाल को पीटने का आरोप लगा है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर गहराई से छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। यदि कोई दोषी पाए जाते हैं तो कठोर कार्रवाई की जायेगी।

No comments: